संभल, जनवरी 29 -- जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया में गुरुवार को नामांकन पत्र वापस लेने का अंतिम दिन था। इस दिन कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी अकबर अली ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इससे कोषाध्यक्ष पद पर अब केवल तीन उम्मीदवार शेष रह गए हैं, जो आगामी चुनाव में प्रतिस्पर्धा करेंगे। वहीं ऑडिटर के पद पर केवल एक ही नामांकन पत्र प्राप्त होने के कारण रविराज सिंह चाहल को निर्वाचित घोषित कर दिया गया। इस प्रकार ऑडिटर पद पर चुनाव की आवश्यकता ही नहीं रही। बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर कानूनी पेशेवरों में उत्साह बना हुआ है और अब कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों के बीच मुकाबला काफी दिलचस्प होने की संभावना जताई जा रही है। दस फरवरी को चुनाव संपन्न होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.