मुजफ्फरपुर, मार्च 20 -- कोषागार में 25 तक हर हाल में जमा करें बिल मुजफ्फरपुर, मुख्य संवाददाता वित्तीय अनुशासन बनाए रखने को 25 मार्च तक हर हाल में सभी संबंधित बिल को कोषागार में जमा करना अनिवार्य कर दिया गया है। वित्त विभाग के प्रधान सचिव ने सभी अपर मुख्य सचिव, सभी प्रमंडलीय आयुक्त, जिलाधिकारी, विभागाध्यक्ष और कोषागार पदाधिकारियों को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने सभी विभाग, कार्यालय प्रधान और निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों को उपलब्ध बजट व आवंटन के अधीन सभी मदों के बिल नियमानुसार तैयार कर कोषागार में जमा करने को कहा है। उन्होंने अनुरक्षण एवं मरम्मत मद की राशि पीएल (प्राफिट एंड लास) खाता में मेंटेन नहीं करने का निर्देश दिया है। कहा है कि निर्धारित तिथि के बाद कोई भी बिल कोषागार में स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसे वित्तीय अनुशासनहीनता क...