प्रयागराज, अक्टूबर 31 -- पेंशनरों को शनिवार से कोषागार में अपना जीवन प्रमाणपत्र देना होगा। जीवन प्रमाणपत्र न देने की दशा में पेंशन का भुगतान रुक जाएगा। इस बार डिजिटल प्रमाणपत्र लेने की भी व्यवस्था है। इसके लिए कलक्ट्रेट कोषागार में 10 काउंटर बनाए जाएंगे, जबकि विभागवार पुरानी व्यवस्था के लिए 10 काउंटर अलग से बनाए जाएंगे। डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र के लिए लोग करीबी जनसेवा केंद्र में ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। इसके अलावा कोषागार परिसर में प्रतिदिन सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक आधार कार्ड, बैंक पासबुक, डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र (डीएलसी) रजिस्ट्रेशन का मैसेज प्राप्त करने व पेंशनर परिचय पत्र, पीपीओ लेकर आ सकते हैं। निर्धारित 10 काउंटरों पर उन्हें प्रमाणपत्र अपलोड करने की सुविधा प्राप्त होगी। बैंक या पोस्ट ऑफिस से भी प्रमाणपत्र दे सके हैं। पोस्ट इन्फो ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.