चित्रकूट, जनवरी 7 -- चित्रकूट। संवाददाता कोषागार घोटाले की करीब ढाई माह से छानबीन कर रही पुलिस एसआईटी ने 21 दलालों को अब तक चिन्हित किया है। इन दलालों ने पेंशनरों को अपने जाल में फंसाकर कोषागार से अनियमित भुगतान कराया है। इनके खातों में आनलाइन ट्रांजेक्शन भी एसआईटी ने पाया है। चिन्हित दलालों में सात लोग गिरफ्तार होकर जेल भेजे जा चुके है। जबकि अन्य की तलाश में एसआईटी जुटी है। वर्ष 2018 से 30 सितंबर 2025 तक 93 पेंशनरों के खातों में अनियमित भुगतान कर 43 करोड़ 13 लाख रुपये के हुए गबन की जांच पुलिस एसआईटी कर रही है। अब तक एसआईटी ने कुल 33 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 24 नामजद आरोपित पेंशनर, सात दलाल व दो कोषागारकर्मी शामिल है। सूत्रों की मानें तो एसआईटी ने करीब ढ़ाई माह के भीतर नामजद आरोपित पेंशनरों से पूछताछ कर उनके जरिए अनियमित भुगतान में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.