चित्रकूट, फरवरी 24 -- चित्रकूट। संवाददाता कोषागार से अनियमित भुगतान कर 43.13 करोड़ रुपये के घोटाले में फरार चल रहे पांच और नामजद आरोपित पेंशनरों को पुलिस एसआईटी ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। अब तक कुल 30 पेंशनर गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इन सभी के खातों में लाखों की धनराशि का अनियमित तरीके से भुगतान किया गया था। वर्ष 2018 से सितंबर 2025 तक 93 पेंशनरों के खातों में कोषागार से 43.13 करोड़ की धनराशि का अनियमित तरीके से भुगतान हुआ था। मामले में 17 अक्टूबर 2025 को वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेश सिंह ने 93 पेंशनरों व चार कोषागार कर्मियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलवार को एसआईटी के सहविवेचक निरीक्षक अजीत पांडेय व राकेश मौर्य ने टीम के साथ फरार चल रहे पांच पेंशनरों जीवनलाल व नत्थूराम निवासी नांदी थाना पहाड़ी, लल्लू प्रसाद कुशवाहा निवासी कस्बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.