चित्रकूट, दिसम्बर 26 -- चित्रकूट। संवाददाता कोषागार घोटाले की छानबीन में जुटी पुलिस एसआईटी ने महकमे के कर्मियों पर शिकंजा कसना तेज किया है। एसआईटी ने घोटाले में संलिप्तता के तथ्य मिलने के बाद कोषागार के तीन कर्मियों से करीब पांच घंटे तक पूछताछ कर बयान दर्ज किए। अलग-अलग और आमने-सामने कर पूछताछ के दौरान एसआईटी ने काफी तथ्य जुटाए। माना जा रहा है कि एसआईटी जल्द ही घोटाले में शामिल कुछ लोगों की गिरफ्तारी कर सकती है। पुलिस एसआईटी 43 करोड़ 13 लाख के कोषागार घोटाले की पिछले करीब ढ़ाई माह से जांच कर रही है। अभी तक वर्ष 2018 से 2025 तक हुए गबन की छानबीन चल रही थी। लेकिन 2018 के पहले भी दो खातों में अनियमित भुगतान की जानकारी पर एसआईटी ने 2014 से दस्तावेज खंगालने शुरू किए। सूत्रों की मानें तो छानबीन के दौरान कुछ लोगों की संलिप्तता के तथ्य एसआईटी को मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.