महाराजगंज, मई 3 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। उत्तर प्रदेश कोषाागार कर्मचारी संघ महराजगंज का द्विवार्षिक अधिवेशन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष/चुनाव अधिकारी श्रीभागवत सिंह व जिलामंत्री/सहायक चुनाव अधिकारी कमलेश सिंह की संयुक्त देखरेख में संपन्न हुआ। अधिवेशन में कोषागार कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष पद पर महेन्द्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दिलीप कुमार श्रीवास्तव, जिलामंत्री ओमप्रकाश, उपाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह तथा कोषाध्यक्ष पद पर संतोष कुमार गुप्ता का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ l इस अवसर पर कोषाागार कर्मचारी संघ के सदस्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.