बक्सर, अक्टूबर 8 -- बक्सर, हिप्र। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बुधवार को डीएम डॉ. विद्यानंद सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सभाकक्ष में विभिन्न कोषांगों के वरीय व नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान प्रत्येक कोषांग की भूमिका व दायित्व सहित प्रगति की समीक्षा की गई। कहा कि सभी कोषांग आपसी समन्वय स्थापित कर चुनाव की तैयारी को सुव्यवस्थित, निष्पक्ष व पारदर्शी बनाने की दिशा में कार्य करें। उन्होंने सभी कोषांगों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने कार्यों को समयसीमा के भीतर और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करें। साथ ही किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें। उसपी शुभम आर्य ने कानून-व्यवस्था व सुरक्षा की तैयारियों की जानकारी दी। जबकि उप निर्वाचन अधिकारी ने अपने-अपने क्षेत्र की स्थिति पर प्रकाश डाला और कोषांग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.