हल्द्वानी, अप्रैल 20 -- हल्द्वानी, संवाददाता। पूर्व राज्यपाल और पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी रविवार को मेयर गजराज सिंह बिष्ट के आवास पर पहुंचे। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान कोश्यारी ने मेयर को शहर के विकास के लिए जरूरी सुझाव दिए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मंडल अध्यक्ष कंचन उप्रेती, दलीप सिंह नेगी, सुरेश गौड़, राजेन्द्र नेगी, पार्षद धीरज पांडे, पार्षद पंकज चुफाल, मनोज भट्ट, प्रमोद पंत, मनोज जोशी, राजेश पंत, अमित बिष्ट, हरेंद्र बिष्ट, प्रताप सिंह सिद्धू, जिला मंत्री प्रमोद बोरा, मंडल महामंत्री दीपक सनवाल, लाखन सिंह, सुरेंद्र नगदली, त्रिवेणी गयाल, लखविन्दर सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...