पिथौरागढ़, जनवरी 27 -- पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण सम्मान मिलने पर भाजपा में खुशी व्याप्त है। मंगलवार को नगर निगम तिराहे में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया। बाद में उन्होंने मिठाई भी बांटी। यहां जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, दायित्वधारी गणेश भंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, मेयर कल्पना देवीलाल, भाजपा प्रदेश मंत्री दीपिका बोरा, पूर्व विधायक चंद्रा पंत, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, कवींद्र शाह ठुलघरिया आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.