अररिया, अक्टूबर 6 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कोशी प्रदेश नेपाल के इलाम में मूसलाधार बारिश में भूस्खलन से 37 लोगों की मौत हुई है। इलाम के प्रमुख जिलाधिकारी सुनीता नेपाल ने रविवार को डेढ़ बजे पत्रकार सम्मेलन कर इसकी जानकारी दी है। मृतकों में 11 लोगों का पोस्टमार्टम कराया गया है। भूस्खलन की चपेट में आकर 17 लोग घायल है। तीन लोगों को नेपाली सेना हेलीकॉप्टर से उद्धार किया है। चार लोग लापता है जिसकी तलाश जारी है। लापता का तलाश में स्थानीय लोग के अलावा नेपाली सेना, नेपाल पुलिस और सशस्त्र प्रहरी बल को लगाया गया है। मृतक में सूर्योदय नगरपालिका में 5, इलाम नगरपालिका में 6, देउमाई नगरपालिका में 8 , जोगमाई गांवपालिका में 8 , सन्दकपुर गांवपालिका में 6 सहित अन्य जगहों के लोग शामिल है। सीडीओ नेपाल के अनुसार राहत और बचाव का कार्य जारी है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.