विकासनगर, जून 1 -- हरबर्टपुर के आशा वैलनेस अस्पताल की ओर से रविवार को लाखामंडल में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में दो सौ ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें मुफ्त दवाई वितरित की गई। स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों को कोराना से बचने की सलाह देते हुए इसके प्रसार को रोकने के लिए जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी। आशा वैलनेस अस्पताल के सीईओ डॉ. शैलेंद्र तिवारी ने ग्रामीणों को बताया कि कोरोना वायरस से होने वाली सांस की बीमारी है। जैसे सर्दी-जुकाम हवा से फैलता है, वैसे ही कोरोना भी हवा के जरिए फैलता है। संक्रमित व्यक्ति के इस्तेमाल किए कपड़े, सामान, छूने से, उनके पास बिना मास्क के रहने से भी संक्रमण हो सकता है। उन्होंने बताया कि वायरस के संपर्क में आने के दो से 14 दिन बाद कोरोना के लक्षण दिखने लगते हैं। स्वाद और सूंघने की क्षमता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.