लखनऊ, मार्च 17 -- लखनऊ, संवाददाता। प्रदेश में कोरोना काल के दौरान तैनात किए गए कर्मचारियों का समायोजन न किए जाने पर संयुक्त स्वास्थ्य आउटसोर्सिंग संविदा कर्मचारी संघ ने नाराजगी जताई है। मुख्यमंत्री, एनएचएम और स्वास्थ्य विभाग के आला अफसरों को पत्र भेजकर जल्द समायोजित किए जाने की मांग की है। समायोजन न होने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है। संयुक्त स्वास्थ्य आउटसोर्सिंग संविदा कर्मचारी संघ उप्र. के प्रांतीय महामंत्री सच्चितानंद मिश्रा ने बताया कि कोविड कर्मचारियों के समायोजन के संबंध में पूर्व में मुख्यमंत्री के निर्देश पर चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव और एनएचएम मिशन निदेशक की ओर से प्रदेश भर के सीएमओ को आदेश दिया जा चुका है, लेकिन कई जिलों के सीएमओ जानबूझकर समायोजन न करके कर्मचारियों को परेशान कर रहे हैं। समायोजन न करने वाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.