रुद्रपुर, जनवरी 3 -- रुद्रपुर। पुलिस ने कोविड पैरोल पर रिहा वारंटी को गिरफ्तार किया है। एसएसआई नवीन बुधानी ने बताया कि कोविड 19 के दौरान अभियुक्त जमानत पर रिहा हुआ था, लेकिन इसके बाद उसने न्यायालय में पेश होना बंद कर दिया और पता बदलकर फरार हो गया। कोतवाली रुद्रपुर पुलिस टीम ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर वारंटी राजकुमार पुत्र बालक राम को खेड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...