आजमगढ़, अक्टूबर 7 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी की ओर से सोमवार को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत सदर विधानसभा सम्मेलन नेहरू हाल में आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि भारत को समृद्धशाली, शक्तिशाली और विकसित भारत बनाने के लिए जो प्रयास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किए हैं, उसकी प्रशंसा पूरे विश्व में हो रही है। उन्होंने कहा कि कोविड के बाद जहां दुनिया के सभी देशों की अर्थव्यवस्था चरमरा गई थी। वहीं, भारत कोविड के बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया की सबसे तेजी से विकसित होने वाली अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है। जिन अंग्रेजों ने भारत पर कभी राज किया, उन्हें पीछे छोड़कर हम विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बने और अभी 2 महीना पहले जापान को पीछे छोड़क...