घाटशिला, दिसम्बर 27 -- पोटका, संवाददाता। बजरंग स्पोर्टिंग क्लब कोवाली के ओर से दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी दिनेश (पिंटू) गुप्ता ने शनिवार को किया। उदघाटन समारोह में आमंत्रित अतिथियों में मृत्युंजय साहू, जितेंद्र सिंहदेव, रथिन मंडल, विवेकानंद साहू भी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने मौके पर कहा कि कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के उद्देश्य से बजरंग स्पोर्टिंग क्लब द्वारा इस तरह का भव्य आयोजन सराहनीय है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे खेल आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी हुई प्रतिभाओं को उचित मंच मिलता है। प्रतियोगिता के आयोजक ने कहा कि इस दो दिवसीय खेल में कुल 16 टीमें भाग लेंगी। पहले दिन आठ टीमों के बीच मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि दूसरे दिन शेष आठ टीमों के बीच मैच और फा...