गिरडीह, फरवरी 16 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोवाड़ जंगल में रविवार दोपहर एक पेड़ से लटकता नाबालिग लड़के का शव मिला है। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। यह खबर जंगल में आग की तरह पूरे इलाके में फैल गयी। इसके बाद भारी संख्या में लोग घटनास्थल पर शव को देखने के लिए जुट गये। शव की पहचान कोवाड़ जंगल के बगल स्थित गांव प्रतापपुर निवासी अशोक कोड़ा के पुत्र 16 वर्षीय प्रीतम कोड़ा के रूप में हुई है। इस बीच सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पड़ताल की। साथ ही परिजनों से आवश्यक पूछताछ की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि प्रीतम मानसिक रुप से विक्षिप्त था। रविवार की सुबह लगभग साढ़े दस से ग्यारह के बीच वह घर से निकला था और उसके बाद कोवाड़ जंगल में कसिया के पेड़ पर उसका फंदे से लटकता हुआ शव मिला। परिजनों ने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.