चतरा, जनवरी 12 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। टंडवा पिपरवार रोड के नयीपारम गांव के पास रविवार की अहले सुबह पांच बजे एक हाइवा के चपेट में आने से 35 वर्षीय बिनोद यादव पिता बैजनाथ यादव की दर्दनाक मौत हो गयी। यह घटना एक हाईवा के ओवरटेक करने के चक्कर में हुई। बताया जाता है कि आम्रपाली से एक हाईवा नम्बर जेएच 02 बीएन 7050 कोयला अनलोड करने एनटीपीसी के प्लांट जा रही थी। वहीं नयीपारम गांव के बिनोद अपनी साइकिल से मजदूरी करने घर से बाहर ही निकला था कि उक्त हाईवा ने उसे अपनी चेपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। इधर आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर टंडवा पिपरवार रोड को जाम कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हर रोज की तरह बिनोद अहले सुबह रोजगार के लिए साइकिल से अपने घर से निकलकर रोड पर आना ही चाह रहा था कि कोल हाइवा ने उसे...