गिरडीह, जनवरी 8 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के उदयपुर पंचायत के घोराजोरी गांव स्थित मैदान में बुधवार शाम भारत प्राचीन आदिवासी कोल जाति कल्याण समिति का बैठक आयोजित की गई। बैठक में कोल जाति के सदस्यों ने विभिन्न मांगों के लिए अपनी आवाज बुलंद की। साथ ही समिति के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुरुआत बाबा भीम राव आंबेडकर और एकलव्य की तस्वीर पर माल्यार्पण करके और दीप जलाकर की गई। अपने हक और अधिकार के लिए अपनी विचारों को व्यक्त करते हुए समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष उमानाथ कोल ने कहा कि हम सभी कोल आदिवासी प्रकृति के पूजक हैं। हमारा समाज मानव समानता की नजर से कल्याण विकास और उत्थान चाहता है। केन्द्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हमारी सरकार से मांग है कि लुप्त हो रहे कोल जनजाति का सर्वे किया जाए एवं कोल की हड़पी ज...