रामगढ़, फरवरी 4 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। रबोध के ग्राम कोदवे टोला चिरवा बेला के ग्रामीणों की बैठक बुधवार को हुई। बैठक में ग्रामीणों ने रबोध कोल ब्लॉक कंपनी के आवंटन का विरोध किया। बैठक में उपस्थित लोगों ने किसी भी कीमत पर कोल ब्लॉक कंपनी को जमीन नहीं देने का निर्णय लिया। बैठक में धानेश्वर महतो, शिवकुमार बेसरा, बंसत शर्मा, उमेश पटेल, रामप्रसाद सिंह, बलराम भुईयां, सुखदेव महतो, बाबुराम हांस्दा, बबलू मांझी, चुरामन महतो, बबीता देवी, अनिल सोरेन, विजय मांझी, बिनोद महतो, मनीजर महतो, महेश महतो, सिनोद कुमार, रीता देवी, कविता मुर्मू, बंसती देवी आदि ग्रामीण उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...