रामगढ़, सितम्बर 16 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। कोल फील्ड मजदूर यूनियन रेलीगढ़ा शाखा की मंगलवार को बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष रंजीत पांडेय और संचालन क्षेत्रीय सचिव पुरुषोत्तम पांडेय ने की। बैठक में पूर्व कमेटी की रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत कर किए कार्यों की जानकारी दी गई। इसके बाद रेलीगढ़ा शाखा कमेटी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें जगदीश पासवान संरक्षक, मुन्ना प्रसाद अध्यक्ष, हरदीप सिंह बबला कार्यकारी अध्यक्ष, परशुराम चौधरी, विनोद करमाली, शिवा मुर्मू उपाध्यक्ष, कृष्णा मल्लाह सचिव, श्याम सुंदर पांडेय संयुक्त सचिव, देवेन्द्र लोहार, शंभू ओझा, अर्नेंदु शेखर, जगनारायण बेदिया सह सचिव, कंचन राय, नन्द किशोर साहू संगठन सचिव और सुनील कुमार कोषाध्यक्ष चुने गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.