रामगढ़, मार्च 4 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। कोल ट्रांसपोर्टिंग की वजह से भुरकुंडा मेन रोड की तस्वीर बदल गई है। सबसे बुरा हाल हॉस्पिटल कॉलोनी का है, जहां हर वक्त कोल डस्ट का गुबार उड़ता रहता है। इससे आजीज आकर स्थानीय लोगों ने मंगलवार को सीसीएल की ट्रांसपोर्टिंग रोक दी। इसमें काफी संख्या में स्थानीय महिलाएं भी शामिल थी। लोगों का आरोप था कि सीसीएल सड़क पर जल छिड़काव के नाम पर महज आई वॉश कर रही है। सड़क पर एक बार जल छिड़काव होता है, जो गर्मी की वजह से तुरंत सूख जाता है। इसकी वजह से दिन-रात डस्ट उड़ता है। इसकी वजह से कई दुर्घटनाएं भी हुई है। यही नहीं, लोगों को श्वांस संबंधित बीमारियां भी हो रही है। ट्रांसपोर्टिंग रोके जाने के बाद सीसीएल के कुछ अधिकारी व कर्मचारी जाम स्थल पर पहुंचे, लेकिन लोगों ने उनकी एक नहीं सुनी। इसके बाद मुखिया अजय पासवान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.