बोकारो, मार्च 23 -- फुसरो, प्रतिनिधि। सीसीएल ढोरी महाप्रबंधक कार्यालय में शनिवार को कोल इंडिया एससी-एसटी इंप्लाइज एसोसिएशन (सिस्टा) ढोरी प्रक्षेत्र की बैठक की गई। सीसीएल महासचिव राम नारायण राम ने कहा कि प्रक्षेत्र में संगठन विस्तार को लेकर आवश्यक कार्य करें, ताकि सिस्टा सदस्य कोल कर्मियों को अधिकार मिल सके। क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष कुमार नारंग ने कहा कि संगठन में ही शक्ति है। संगठित रहकर प्रबंधन से अधिकार लिया जा सकता है। जीएम यूनिट अध्यक्ष जीवन लाल रजक ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन से अपनी समस्याओं के निदान के लिए आंदोलन करना पड़ता है। आंदोलन के माध्यम से ही समस्याओं का समाधान हो सकता है। अधिक से अधिक संख्या में कोयला कर्मियों को संगठन में जोड़ने का कभी काम करें। सर्वसम्मति से 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाने का न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.