धनबाद, फरवरी 6 -- धनबाद, विशेष संवाददाता जिला खनन विभाग ने सीसीएल, ईसीएल, सेल चासनाला व टाटा स्टील लिमिटेड झरिया डिवीजन को राजस्व वसूली के लिए 183.85 अरब रुपए जमा करने का नोटिस भेजा है। चेतावनी दी गई है कि नोटिस की तिथि से 15 दिन के अंदर रकम जमा नहीं करने पर सर्टिफिकेट केस किया जाएगा। कोल कंपनियां कोयले की मांग में कमी के कारण वित्तीय संकट के दौर से गुजर रही हैं। ऐसे में इतनी बड़ी रकम के क्लेम से कंपनियों की आर्थिक सेहत और बिगड़ेगी। जिला खनन पदाधिकारी रितेश राज तिग्गा ने बताया कि उपरोक्त खनन कंपनियों ने निर्धारित अनुमति से अधिक जगह से वर्ष 2000 से 2010 के बीच कोयले का खनन किया। इसमें बीसीसीएल की 46, ईसीएल मुगमा की 8, सेल चासनाला की 2 व टाटा स्टील लिमिटेड झरिया डिवीजन की 3 कोलियरियां शामिल हैं। उच्चतम न्यायालय के आदेश के आलोक में इन कोयला ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.