अलीगढ़, फरवरी 6 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-334 अलीगढ़-पलवल सेक्शन के निर्माण एवं चौड़ीकरण में भू-अर्जन से प्रभावित तहसील कोल के 08 ग्रामों, तहसील इगलास के 06 ग्रामों एवं तहसील खैर के 28 ग्रामों में भू-स्वामियों को प्रतिकर की रकम 28 फरवरी से बंटेगी। इसको लेकर एडीएम प्रशासन ने कैंप लगाने के निर्देश दिए हैं। अपर जिलाधिकारी प्रशासन बताया कि भू-अर्जन से प्रभावित ग्रामों के भू-स्वामियों को प्रतिकर की धनराशि वितरित किए जाने के लिए विभिन्न तिथियों में शिविर आयोजित किए जाने के लिए कार्मिकों की तैनाती कर दी गई है। 07 फरवरी को असरोई, तोछीगढ़, 09 फरवरी को कनौरा, हरिरामपुर, 10 फरवरी को उसरह रसूलपुर, खण्डेहा, 11 फरवरी को सोतीपुरा, स्यारौल, 12 फरवरी को टप्पल, डोरपुरी, 13 फरवरी को उसरह रसूलपुर, खण्डेहा, 16 फरवरी को हामिदपुर, टप्पल...