धनबाद, अप्रैल 13 -- धनबाद, विशेष संवाददाता गेट स्कोर 2024 के आधार पर कोल इंडिया ने अनुषंगी कंपनियों के लिए 640 मैनेजमेंट ट्रेनी की चयन सूची जारी की है। चयनित मैनेजमेंट ट्रेनी को इसी महीने संबंधित अनुषंगी कंपनियों में योगदान के लिए रिपोर्टिंग करने को कहा गया है। सबसे ज्यादा 263 का चयन माइनिंग डिसिप्लिन के लिए किया गया है। मालूम हो कि 2024 में ही मैनेजमेंट ट्रेनी के लिए वैकेंसी जारी की गई थी। 12 अप्रैल 2025 को परिणाम जारी किया गया। चयन सूची के लिए कोई परीक्षा नहीं ली गई थी। गेट स्कोर के आधार पर सूची जारी की गई है। कोल इंडिया की ओर से जारी परिणाम के साथ निर्देश है कि जिन अभ्यर्थियों का नाम चयन सूची में है, उन्हें प्रबंधन प्रशिक्षु के पद के लिए प्रोविजनल रूप से चयनित किया गया है। अभ्यर्थियों को दस्तावेज के सत्यापन (डीवी) और प्रारंभिक चिकित्सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.