गया, नवम्बर 4 -- बोधगया थाना की पुलिस ने मंगलवार को कोल्हौरा गांव में छापेमारी कर जानलेवा हमला मामले के फरार एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार नामजद आरोपी कोल्हौरा गांव का रहने वाला बिन्दा यादव है। इसी वर्ष 17 अगस्त को एक वादी द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी कि बिन्दा यादव अपने सहयोगियों के साथ मिलकर घर से बुलाकर जान मारने की नियत से लोहे के रॉड से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था। गुप्त सूचना पर नामजद आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.