बिजनौर, दिसम्बर 18 -- नूरपुर। क्षेत्र के गांव गोहावर जैत में गांव के व्यक्तियों ने हमला कर कोल्हू स्वामी व उसके पुत्र को घायल कर दिया। बुद्धवार को गोहावर जैत निवासी वेदप्रकाश सिह पुत्र भारत सिंह ने रिपार्ट लिखाई है कि 13 दिसम्बर की दुपहर उसके रामगंगा नहर के समीप स्थित कोल्हू पर पहुंचे उसके गांव के ही साजिद व साकिब पुत्रगण मुन्ने, वसीम व डूंडा पुत्रगण भूरे ने लाठी-डंडो से उसके पुत्र व स्वयं उस पर हमला कर दिया। हमले से वेदप्रकाश उ उनका पुत्र सौरभ कुमार चोटिल हो गये। हमलावर जान से मारने की धमकी भी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने पुत्र का मेडिकल परीक्षण कराकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...