हापुड़, जनवरी 7 -- कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के गांव नंगौला में सरावा अड्डे के पास चल रहे गन्ने के कोल्हू से ट्रैक्टर की बैट्रा और शक्कर चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के समय आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक, चाकू और दो हजार रुपये बरामद किए हैं। गांव नंगौला स्थित कोल्हू से 11 नवंबर की रात को चोर ने ट्रैक्टर का बैट्रा और शक्कर चोरी कर लिए थे। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। जिसे देखने से पता चला था कि एक सफेद रंग की कैंटर कोल्हू के पास आकर रुका था। उसमें सवार व्यक्ति ने पहले ट्रैक्टर की बैटरी खोलकर कैंटर में रख ली और फिर शक्कर का कट्टा उठाकर फरार हो गया था। पुलिस ने घटना का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय न...