सहारनपुर, अक्टूबर 3 -- जिले में गन्ना कोल्हुओं के चालू होने से बाजार गुड़ की मिठास से महक उठे हैं। न केवल स्थानीय बाजार में नए गुड़ की आवक तेज होना शुरू हो गई है बल्कि बड़े पैमाने पर पंजाब और राजस्थान की मंडियों तक में सहारनपुर के नए गुड़ की धूम मची है। जानकारों के अनुसार, बाजार में गुड़ 4200 से 4400 रुपये कुंतल तक बिक रहा है, जबकि चीनी मिलों पर बकायेदारी के चलते आर्थिक संकट से गुजर रहे किसान औने पौने में 270- 275 रुपए कुंतल तक में गन्ना बेचने को मजबूर है। छोटे किसानों के सामने गेहूं-सरसों जैसी रबी फसलों की बुआई को खेत खाली करने की भी मजबूरी होती हैं। कोल्हू संचालकों का कहना है कि इस साल गुड़ की मांग पिछले सीजन से अधिक है। ठंडी की शुरुआत के साथ ही गुड़ की खपत और बढ़ जाती है, इसलिए व्यापारी पंजाब राजस्थान की मंडियों तक में माल भेज रहे हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.