रुडकी, मार्च 27 -- गन्ने का सीजन समाप्ति की ओर है। गन्ने की पेराई का अब अंतिम पड़ाव चल रहा है। शुरुआत में किसान मिल से पर्ची मिलने के बाद ही खेतों में खड़े गन्ने की छिलाई कर रहे थे। अब किसान समय से खेत का काम निपटाने के चक्कर में अपना गन्ना कोल्हूओं में सप्लाई करने लगे हैं। कुछ किसान बेसिक कोटा बनाए रखने के लिए मिल में ही गन्ने की सप्लाई कर रहे हैं। किसान हरविंदर सिंह, अशोक कुमार, रामपाल सिंह, अर्पित चौधरी, आदि का कहना है कि गन्ना कोल्हू में गन्ने के दाम 430 रुपये प्रति कुंतल तक पहुंच गए हैं। यह दाम मिल के दामों से काफी अधिक है। उन्होंने बताया कि समय से खेत खाली होने के साथ ही अधिक मुनाफा भी मिल रहा है। इसके चलते कोल्हूओं में गन्ना सप्लाई कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.