महाराजगंज, फरवरी 9 -- कोल्हुई, हिन्दुस्तान संवाद। कोल्हुई कस्बे में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का रविवार को अचानक सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद ने पहुंचकर निरीक्षण किया। सीएमओ के पहुंचते ही अस्पताल कर्मी अलर्ट मोड पर आ गए। सीएमओ ने ओपीडी, स्टोर रूम, एलटी रूम, प्रसव कक्ष और वैक्सीन कक्ष का निरीक्षण किया। परिसर में गंदगी का अंबार देख बिफरे सीएमओ ने दुबारा ऐसा न होने की हिदायत दी। कार्रवाई की चेतावनी भी दी। सीएमओ ने डॉक्टरों को निर्देश दिया कि उपलब्ध दवा अधिक से अधिक मरीजों को दी जाए। आने वाले मरीजों को बाहर की दवा न लिखी जाए। बाहर की दवा लिखने पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। वैक्सीन कक्ष में निरीक्षण के दौरान एएनएम को निर्देश दिया कि समय से गर्भवती महिलाओं को टीका लगाए और जरूरी आयरन कैल्शियम देते रहें। बच्चों के टीकाकरण में कोई लापरवाही न बरत...