मिर्जापुर, जनवरी 5 -- चेतगंज। क्षेत्र के कोल्हुआ गांव के गंगा घाट पर पीपा पुल का शिलान्यास नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने किया। इस पांटून पुल का निर्माण करा दिए जाने से कोन ब्लाक के लोगों को नगर में आने के लिए अब शास्त्री पुल नहीं जाना पड़ेगा। लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर पांटून पुल से आवागमन शुरू करा दिया जाएगा। विकास खंड कोन के ग्राम पंचायत कोल्हुआ गांव के गंगा घाट पर बीते वर्ष भी पांटून पुल का निर्माण कराया गया था। इस पर गंगा के जलस्तर में वृद्धि हो जाने से अबतक पांटून पुल का निर्माण नहीं हो पाया था। सोमवार को नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्रा ने पीपा पुल के निर्माण के लिए भूमि पूजन कर शिलान्यास किए। नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्रा ने बताया कि आगामी एक सप्ताह के भीतर इस पुल पर आवागमन पूरी तरह से शुरू करा जाए...