चाईबासा, नवम्बर 18 -- चाईबासा, संवाददाता। पश्चिम सिंहभूम जिला कबड्डी संगठन की ओर से कोल्हान प्रमंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 5 दिसंबर से होगा। यह जानकारी एक रेस्टोरेंट में जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी दी। उन्होंने बताया कि आगामी 5 दिसंबर से 7 दिसंबर तक पांचवीं कोल्हान प्रमंडल महिला एवं पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता स्थानीय जिला स्कूल मैदान में आयोजन होगा। कबड्डी प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां एवं पूर्वी सिंहभूम से 15 महिला व 15 पुरुष टीम शामिल होंगे। साथ ही 20 ऑफिशल भी शामिल होंगे। अबतक आठ पुरुष एवं आठ महिला टीमों ने अपना निबंधन कराया है। इस प्रतियोगिता में विजेता को नगद 11, 000 हजार, उपविजेता को 5,000 हजार एवं तृतीय पुरस्कार 2000 एवं मोमेंटो दिया जाएगा। इस दौरान कमेटी का विस्तार किया गया। उपाध्यक्ष सह सचिव दुर्योधन प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.