रांची, सितम्बर 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची समेत झारखंड के ऊपर निम्न दबाव क्षेत्र कायम हो गया है। इसलिए, राज्य के सभी हिस्सों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसांवा और सिमडेगा में बुधवार को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, रांची में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। निम्न दबाव का प्रभाव 25 तक रहेगा। 25 को बंगाल की खाड़ी में एक नए निम्न दबाव क्षेत्र बनने से झारखंड में इसके बाद भी बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले दो दिनों में रांची, पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, लोहरदगा में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। विभाग के अनुसार, 25 सितंबर तक बंगाल की खाड़ी में बनने वाला निम्न दबाव क्षेत्र औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.