जमशेदपुर, जनवरी 8 -- रांची, वरीय संवाददाता। पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय फुटबॉल (पुरुष) में कोल्हान विश्वविद्यालय(केयू) ने एमएससीबी विश्वविद्यालय को 9-0 से करारी शिकस्त दी। केयू की टीम शुरू से विपक्षी टीम पर हावी रही और उसे संभलने का मौका नहीं दिया। एक अन्य मुकाबले में संबलपुर विश्वविद्यालय ने प्रभावशाली खेल दिखाते हुए पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय को 3-0 से पराजित किया। संबलपुर विश्वविद्यालय की ओर से प्रदीप बरुआ, जगबंधु संता एवं महावीर खड़िया ने शानदार गोल दागकर टीम को निर्णायक बढ़त दिलाई। एक अन्य मुकाबले में रावेनशॉ विश्वविद्यालय ने संतुलित आक्रमण और मजबूत रक्षापंक्ति का परिचय देते हुए विश्व भारती विश्वविद्यालय को 2-0 से हराया। इसमें चंद्रमोहन नायक एवं प्रतीक रंजन नायक ने गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की। इससे पूर्व खेले गए मुकाबलों में व...