जमशेदपुर, जून 24 -- कोल्हान विश्वविद्यालय में 2008 में नियुक्त शिक्षकों को लेवल वन से लेवल दो में प्रोन्नति देने के लिए विश्वविद्यालय ने सकारात्मक कदम उठाया है। कुलपति प्रोफेसर अंजिला गुप्ता ने दो साल से लंबित आउटसोर्स कर्मियों के समस्याओं का समाधान करते हुए टेंडर प्रक्रिया को पूर्ण करने के बाद अब शिक्षकों के वर्षों से रुक प्रोन्नति की दिशा में ध्यान दिया है। प्रवक्ता डॉ. एके झा ने बताया कि सोमवार को जारी सूचना के अनुसार उक्त प्रोन्नति के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का गठन कर दिया गया है। 4 जुलाई तक सभी विषयों की स्क्रीनिंग पूरी कर लेने का निर्णय लिया गया है। विश्वविद्यालय की स्क्रीनिंग कमेटी में खुद कुलपति ,डीन एवं संबंधित विषयों के अध्यक्ष को शामिल किया गया है। स्क्रीनिंग होने के तुरंत बाद इसे जेपीएससी को उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसके बाद शीघ्र ...