जमशेदपुर, फरवरी 3 -- कोल्हान विश्वविद्यालय के नीति-निर्धारक निकाय सीनेट में झारखंड विधानसभा के छह विधायकों के मनोनयन के साथ ही सर्वोच्च विधायी संस्था के पुनर्गठन की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। झारखंड विधानसभा सचिवालय के पत्र के आलोक में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. रंजीत कुमार कर्ण ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इसके तहत क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को विश्वविद्यालय के विकास से जोड़ा गया है। सीनेट के नए सदस्यों में निरल पूर्ति (मझगांव), सबिता महतो (ईचागढ़), मंगल कालिंदी (जुगसलाई), सुखराम उरांव (चक्रधरपुर), सोनाराम सिंकू (जगन्नाथपुर) और सोमेश चंद्र सोरेन (घाटशिला) शामिल हैं। विश्वविद्यालय के इतिहास में यह एक अहम मोड़ माना जा रहा है, क्योंकि पिछले लगभग चार वर्षों से सीनेट की कोई औपचारिक बैठक नहीं हो सकी थी। आखिरी बैठक 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.