चाईबासा, फरवरी 18 -- जगन्नाथपुर, संवाददाता। कोल्हान रक्षा संघ केंद्रीय कमिटी की ओर से मंगलवार को प्रखंड कार्यालय के पीछे स्थित फुटबॉल मैदान में "कोल्हान दिवस" समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कोल्हान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से सैकड़ों महिला-पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। पूरे क्षेत्र में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला। समारोह की शुरुआत शिशु मंदिर के समीप लोगों के जुटने से हुई। इसके बाद सभी प्रतिभागी मुख्य सड़क से होते हुए जुलूस की शक्ल में फुटबॉल मैदान पहुंचे। जुलूस में शामिल लोगों के हाथों में पारंपरिक हथियार, तीर-धनुष एवं डंडे थे, जो उनकी सांस्कृतिक विरासत और स्वाभिमान का प्रतीक बनकर उभर रहे थे। "कोल्हान एकता जिंदाबाद", "विल्किंसन रूल जिंदाबाद", "कोल्हान रक्षा संघ जिंदाबाद" और "कोल्हान के मानकी-मुंडा जिंदाबाद"...