जमशेदपुर, जून 7 -- जमशेदपुर। झारखंड बिजली वितरण निगम ने शुक्रवार को कोल्हान के तीनों जिलों में 815 जगहों पर छापेमारी की। कोल्हान के घाटशिला, मानगो, जमशेदपुर, चाईबासा, चक्रधरपुर, सरायकेला, आदित्यपुर विद्युत डिवीजन के घरों में छापेमारी की। इसमें 84 लोगों पर बिजली चोरी का मामला विभिन्न थानों में दर्ज किया गया है। बिजली चोरी के आरोपियों पर 11.95 लाख का जुर्माना लगाया गया है। महाप्रबंधक अजीत कुमार ने बताया कि जमशेदपुर सर्किल में 389 घरों में छापेमारी की गई, 45 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। सभी पर 7.12 लाख का जुर्माना लगाया गया है। चाईबासा सर्किल में 426 घरों में छापेमारी की गई, जिसमें 39 लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है। चाईबासा सर्किल में 4.82 लाख जुर्माना लगाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.