जमशेदपुर, जनवरी 28 -- सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग कार्य दिवस की मांग को लेकर यूएफबीयू (यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन) के आह्वान पर मंगलवार को देशव्यापी हड़ताल हुई। इसके तहत कोल्हान क्षेत्र के 12 सरकारी बैंकों की करीब 350 से अधिक शाखाएं पूरी तरह बंद रहीं। कई निजी बैंक शाखाएं भी बंद कराई गईं। हड़ताल के कारण 1500 से अधिक एटीएम प्रभावित हुए, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अभाव में बड़ी संख्या में ग्राहक बैंक पहुंचकर वापस लौटते रहे। इस हड़ताल में करीब 3500 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। बिष्टूपुर में एसबीआई, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा सहित अन्य बैंकों की शाखाओं के बाहर कर्मचारी व नेता जुटे और आंदोलन किया। सुबह से ही यूनियन नेता एवं कर्मचारी बैंक पहुंचे और गेट पर बैनर-पोस्टर लगाकर हड़ताल पर बैठ गए। बीच-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.