जमशेदपुर, अगस्त 1 -- कोल्हान क्षेत्र में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। मौसम केंद्र रांची के अनुसार शुक्रवार को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि वर्तमान में मानसून ट्रफ रांची से होकर गुजर रहा है, जिससे पूरे झारखंड में बारिश की स्थिति बनी हुई है। साथ ही बंगाल और बांग्लादेश के समीप एक चक्रवातीय परिसंचरण तंत्र सक्रिय है, जो वर्षा को और अधिक तीव्र बना सकता है। इस सीजन में अबतक कोल्हान में 760.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है, जबकि सामान्य औसत 508.2 मिमी है। यानी अबतक 50% ज्यादा वर्षा हो चुकी है। मानसून इस बार सामान्य से डेढ़ गुना ज्यादा सक्रिय रहा है। उन्होंने बताया कि एक अन्य ट्रफ रेखा पश्चिमोत्तर मध्यप्रदेश से लेकर झारखंड और बंगाल की...