जमशेदपुर, मई 29 -- जमशेदपुर। देश के विभिन्न क्षेत्रों में कोरोना मरीज के मिलने की सूचना के बाद अब झारखंड के कोल्हान क्षेत्र में भी कोरोना के पॉजिटिव मरीज मिलने लगे हैं। जमशेदपुर के कदमा स्थित एक निजी अस्पताल में एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इसके बाद से महिला को 28 मई को छुट्टी दे दी गई और वह अपने घर में क्वॉरेंटाइन है। सरायकेला की 46 वर्षीय एक महिला 27 मई की रात को जॉन्डिस और बुखार की शिकायत लेकर अस्पताल में पहुंची। महिला चुकि दिल्ली से होकर आई थी इसलिए अस्पताल के डॉक्टरों ने महिला की एंटीजन विधि से कोरोना की जांच की। जिसमें महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई। 28 मई को महिला को यह कहकर छुट्टी दे दी गई कि वह एमजीएम अस्पताल चली जाएं। लेकिन वह किसी अस्पताल में जाने के बजाय सरायकेला स्थित अपने घर चली गई। बताया गया कि महिला को अब बुखार नहीं है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.