जमशेदपुर, मार्च 5 -- झारखंड राज्य विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से कोल्हान के सात प्रमंडलों में मंगलवार को 742 जगहों पर छापेमारी की गई। इस दौरान कुल 83 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई। मानगो प्रमंडल में 74, जमशेदपुर में 59, आदित्यपुर में 114 और घाटशिला में 126, चाईबासा में 123, चक्रधरपुर में 73 और सरायकेला में 173 जगहों पर छापेमारी हुई। मानगो में नौ, जमशेदपुर में 12, आदित्यपुर में 11, घाटशिला में 18, चाईबासा में 9, चक्रधरपुर में 7 और सरायकेला में 17 मामले दर्ज हुए हैं। बिजली चोरी से नौ लाख 93 हजार रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है। निगम के सिंहभूम एरिया बोर्ड की ओर से विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.