जमशेदपुर, फरवरी 19 -- जमशेदपुर। कोल्हान क्षेत्र में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। फरवरी के तीसरे सप्ताह में ही दोपहर के समय तेज धूप और बढ़ते तापमान से गर्मी का एहसास होने लगा है, जबकि शाम ढलते ही तापमान में गिरावट से हल्की ठंड लौट आती है। दिन-रात के तापमान में बढ़ता अंतर लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर डाल रहा है। जमशेदपुर, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में न्यूनतम तापमान लगभग 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ोतरी संभव है, जिससे दिन में गर्मी का प्रभाव और बढ़ सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.