जमशेदपुर, अक्टूबर 12 -- कोल्हान में पहली बार इस वर्ष मोटे अनाज मड़ुआ (रागी) की बड़े पैमाने पर खेती हो रही है। पूर्वी सिंहभूम में करीब 550 एकड़ में खेती होगी। कृषि विभाग की ओर से पहली बार इस तरह की पहल की गई है। अभी तक इस क्षेत्र में रागी की खेती नहीं होती थी। जिले में मोटे अनाज पर कभी विशेष काम नहीं किया गया था। कृषि विभाग ने प्रयास किया भी था तो किसानों ने रुचि नहीं दिखाई थी। जिला कृषि पदाधिकारी विवेक बिरुआ ने बताया कि पिछले वर्ष जिले में मात्र दो एकड़ में खेती हुई थी। इसमें 51 क्विंटल रागी उत्पादन हुआ था। अच्छे उत्पादन को देखकर इस बार राज्य सरकार कई जिलों में खेती को बढ़ावा दे रही है। रांची में भी 45 सौ हेक्टेयर का लक्ष्य तय किया गया था, लेकिन वहां 4632 हेक्टेयर क्षेत्र में रागी की खेती की गई है। योजना के तहत रागी की खेती करने वाले किसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.