जमशेदपुर, नवम्बर 9 -- कोल्हान समेत पूरे झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क रहा। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, आने वाले पांच दिनों तक सुबह हल्की धुंध के बाद आसमान साफ रहेगा। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण राज्य में ठंड धीरे-धीरे बढ़ने लगी है और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।राज्य में सबसे कम तापमान गुमला में 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 32.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।झारखंड के 10 जिलों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। इनमें रांची 15.2, डालटेनगंज 13.5, बोकारो 14.5, कोडरमा 14.1, हजारीबाग 13.0, खूंटी 13.1, लातेहार 11.5, लोहरदगा 12.5, सिमडेगा 13.6 और जगन्नाथपुर 14.1 डिग्री सेल्सियस शामिल हैं।मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले कुछ दिनों में सुबह-शाम की ...