जमशेदपुर, मई 2 -- कोल्हान प्रमंडलीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष डॉक्टर दिलीप ओझा ने वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय सिद्धिनाथ दुबे की आकस्मिक मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि यह पत्रकारिता के क्षेत्र में ही नहीं अपितु ब्राह्मण समाज के लिए भी एक अपूरणीय क्षति है। सहज, सरल और सौम्य व्यक्तित्व के धनी दुबे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के सजग प्रहरी के रूप में शहर के लोगों के बीच हमेशा लोकप्रिय रहे। उनका समाज अनंत काल तक ऋणी रहेगा। इस आशय की सूचना कोल्हान प्रमंडलीय ब्राह्मण महासभा के प्रवक्ता डीडी त्रिपाठी ने विज्ञप्ति जारी कर दी। त्रिपाठी ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस पुण्यात्मा के लिए ईश्वर से मोक्ष की कामना की। 75 वर्षीय वरिष्ठ पत्रकार का गत बुधवार को निधन हो गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.