चक्रधरपुर, जनवरी 10 -- गोईलकेरा, संवाददाता कोल्हान वन प्रमंडल पदाधिकारी (डीएफओ) कुलदीप मीणा ने गुरुवार को टोंटो प्रखंड के कुईसुता गांव का दौरा किया। जहां उन्होंने ग्रामीणों से दंतैल हाथी द्वारा किये नुकसान की जानकारी ली और मृतक के परिजनों से मिलें। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के बीच कंबल, पटाखा, टार्च सहित अन्य सामाग्री का वितरण किया। साथही ग्रामीणों को हर सम्भव मदद का भरोसा दिया। डीएफओ ने कहा कि वन विभाग की टीम आकलन कर रही है, जल्द ही पीड़ित परिवार को नियम के मुताबिक मुआवाजा दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि नियम के मुताबिक मृतक के परिजनों को चार लाख, गंभीर रुप से घायल को डेढ लाख और घायल को 25 हजार रुपये का सहायता राशि प्रदान की जायेगी। उनके साथ वन क्षेत्र पदाधिकारी राम नंदन राम, शंकर भगत समेत कोल्हान वन प्रमंडल के सभी वनकर्मी मौजूद थे। बता दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.