चक्रधरपुर, मार्च 9 -- चक्रधरपुर।पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के वनग्राम जीम्कीइकीर के आस पास रविवार को सर्च अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने तीन केजी का एक आईईडी बम बरामद किया है। एसपी आशुतोष शेखर ने यह जानकारी दी है। एसपी ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को टोंटो थाना क्षेत्र के वनग्राम सरजामबुरु, जीम्कीइकीर सहित आस पास के ईलाकों में सर्च अभियान चलाया गया। इसी अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए पूर्व में लगाये गये तीन केजी का एक आईईडी बम बरामद किया गया है। जिसे बम निरोधक दस्ता की मदद से मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है। एसपी ने कहा कि इस अभियान में चाईबासा पुलिस के आलावा सीआरपीएफ 197 बटालियन के जवान शामिल थे। वहीं नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.